फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बाग में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोनीकटरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम 15 वर्षीय किशोरी घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी।

इसी दौरान गांव का विकास पहले से ही बाग के किनारे बैठा था। किशोरी के आते ही वह उसे जबरन बाग में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने किसी को भी इस संबंध में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। लोनीकटरा थानाध्यक्ष अंकित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक द्वारा पहले किसी व्यक्ति से बात की जाती है फिर किसी लड़की की आवाज आती है। लड़की की ओर से युवक को बुलाया जाता है। युवक द्वारा आने की बात कहकर फोन काट दिया जाता है। एसओ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें