फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीसीटीवी फुटेज से खुला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का राज 0

Mon, 06 Nov 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर अतुल पांडेय की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए अलीगंज के विवेक वर्मा को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कुर्सी थाना क्षेत्र में किसान पथ की सर्विस लेन पर हबीबपुर गांव के पास लखनऊ के अलीगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल पांडेय गंभीर हालत मिला था। पास में उसकी कार खड़ी थी। अतुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में परिजनों ने संदेह के आधार पर अतुल के साथ काम करने वाले चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। चारों से पूछताछ हुई तो कहानी कुछ अलग ही लगी।


इस दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो लखनऊ के ही अलीगंज का विवेक वर्मा अतुल के साथ कार में बैठा दिखा। पुलिस ने विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल की। एसपी के अनुसार विवेक ने बताया कि अतुल ने विवेक की बहन की शादी में 60 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसमें 40 हजार रुपये काफी दिनों से बकाया थे।
विज्ञापन



अतुल विवेक से पैसे मांग रहा था और कुछ दिन पहले ही विवेक के घर जाकर सार्वजनिक रूप से पैसे देने की बात कही। इसी से विवेक को अपमान महसूस हुआ, लेकिन उसने अतुल से दोस्ती नहीं तोड़ी। बृहस्पतिवार की शाम उसने अतुल को पैसे देने और पार्टी करने के बहाने किसान पथ पर बुलाया था। विवेक ने शिलांग (मेघालय) से मछली काटने वाला एक छुरा खरीदा था। यह छुरा उसने कपड़ों में छिपा रखा था। पहले उसने अतुल को जमकर शराब पिलाई और फिर सिगरेट पीने के दौरान रुपयों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा तो विवेक ने छुरे से अतुल का गला रेत दिया। पुलिस ने खून से सना छुरा, शर्ट और बाइक भी बरामद कर ली है। विवेक पर वर्ष 2011 में हसनगंज थाने में आर्म्स एक्ट का केस है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें