फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्कूटी न मिलने पर फंदे से लटक गई किशोरी

Tue, 04 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर एक किशोरी ने घर में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। समय रहते पिता की नजर पड़ने से उसे बचा कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किशाेरी के पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर भोजन कर रहे थे। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी खाना देकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उन्होंने पानी के लिए आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला तो वह अंदर पहुंचे। वहां बेटी को फंदे से लटका देखकर उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया।
पिता के अनुसार बेटी पिछले कुछ दिनों से स्कूटी दिलाने की बात कर रही थी। उन्होंने आर्थिक स्थिति सुधरने पर जल्द स्कूटी दिलाने का आश्वासन दिया था। उनका कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते नेहा की मां का निधन हो गया था। तब से वह अकेले ही बेटी की परवरिश कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें