फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। काकोरी के बरकताबाद पुल के पास शुक्रवार सुबह बिना हेलमेट पहने और ईयरफोन लगाकर बाइक चल रहे मथनी (17) की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मौसी अंजू घायल हो गईं।
विज्ञापन

ईंटगांव निवासी मथनी मौसी के साथ बाइक पर खुर्रमपुर से बरकताबाद होते हुए घर लौट रहा था। बरकताबाद पुल के पास तेज रफ्तार बाइक का स्टैंड सड़क से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में मथनी का सिर सड़क से टकरा गया। ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से दोनों को बेहटा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शाम को मथनी की मौत हो गई। अंजू का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि किशोर हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें