फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुखार से किशोर की मौत

Thu, 03 Oct 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र त्रिवेदीगंज की पंचायत में बुखार से पीड़ित किशोर की लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि सीएचसी अधीक्षक ने बुखार से मौत होने से इनकार किया है। क्षेत्र के खेमीपुर गांव के शिवपाल का पुत्र अभय (13) चार दिन से बीमार था। पिता ने बताया कि बुखार होने पर निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को हालत बिगड़ने पर लाखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरिप्रीत सिंह ने बताया कि बुखार से मौत नहीं हुई है। परिवार से मिली मृतक की जांच रिपोर्ट में निमोनिया व फेफड़े में संक्रमण जैसे लक्षण मिलें हैं जिससे अन्य अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें