फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रैपिड टेस्ट में चार डेंगू पॉजीटिव मिले

Thu, 03 Oct 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के जिला अस्पताल ​स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती प्रभात सिंह।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण के दावों के बावजूद जिले में डेंगू और मलेरिया तेजी से पैर पसार रहे हैं। अब तक डेंगू के 22 एवं मलेरिया के 62 मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के लिए आरक्षित वार्ड में डेंगू जैसे लक्षण वाले सात मरीज भर्ती हैं। चार मरीजों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है जिसके आधार पर इनका इलाज भी चल रहा है। एक महिला मरीज की हालत खराब देखते हुए उसे प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य महकमा अभी इनकी एलाइजा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज विकास खंड बनीकोडर के ग्राम पूरे कोट मजरे छंदवल के हैं। यहां के विकास सिंह, सोनम व कांति देवी को भर्ती कराया गया है। इन तीनों की डेंगू की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट सीएचसी रामसनेहीघाट और जिला अस्पताल में पॉजीटिव आ चुकी है। सोनम की प्लेटलेट्स सिर्फ 16 हजार हो जाने के कारण इन्हें बुधवार को दो यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई गई है।

नगर पंचायत बंकी के ओमनगर निवासी प्रभात सिंह भी रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं ए-वार्ड से लेकर पीडियाट्रिक वार्डों में बुखार के मरीजों की भरमार है। रामसागर निवासी रामपुर देवा को 20 दिनों से बुखार से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार बताते हैं कि भर्ती मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन



बढ़ गई प्लेटलेट्स की मांग, स्टॉक खाली
बुखार के चलते ज्यादातर मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिलने पर डॉक्टर प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग तेजी से बढ़ गई है। हर रोज 10 से 15 यूनिट प्लेटलेट्स लेने के लिए लोग आ रहे हैं। यहां पर स्टॉक में प्लेटलेट्स नहीं बची हैं। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर ब्लड लेने के बाद सेपरेशन कर प्लेटलेट्स दी जा रही है जिसमें कम से कम तीन से चार घंटे का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें