फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म

Mon, 19 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के अनुसार, सोमवार शाम उनकी बेटी गांव के बाहर खेतों की ओर मवेशियों का गोबर फेंकने गई थी। लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें