बाराबंकी में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह घरेलू सामान लेने के लिए निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। फिर कभी नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट के मेड़ुवा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जैदपुर के बबुरीगांव निवासी विकास (16) पिछले पांच वर्षों से अपने नाना रामखेलावन के साथ मेड़ुवा में रह रहा था। वह बाइक से कोटवा सड़क पर घरेलू सामान लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।