फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिक्षकों ने चेताया टीईटी की बाध्यता नहीं स्वीकार

Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गन्ना कार्यालय परिसर में जुटे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने धरने के बाद सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी कि 2010 से पहले टीईटी की बाध्यता को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि समस्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी बउत्तीर्ण करने के लिए कहा गया है। अन्यथा की दशा में सेवा मुक्त करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय उन शिक्षकों पर भी लागू किया गया है जो नियुक्ति के समय सभी शैक्षिक योग्यताओं को पूरा कर चयनित हुए थे। इसमें जिला मंत्री नीरज वर्मा, अफजाल अहमद, मान सिंह, अशोक सिंह, मुस्तफा खान, सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक नेताओं ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व सांसद तनुज पुनिया को ज्ञापन सौंपा। डॉ. राकेश ने कहा कि संगठन इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें