फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो मकानों से लाखों की चोरी

Fri, 19 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा/त्रिवेदीगंज। लाेनीकटरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो घरों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, मेंथा ऑयल व अन्य सामान चोर उठा ले गए। असंद्रा के कादिरपुर पंचायत के मजरे बोहरी पुरवा निवासी गुरुदीन कश्यप ने बताया कि रात में पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार से अंदर पहुंचे। उन्होंने कमरे में रखा 20 लीटर मेंथा ऑयल, 6000 रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, लोनीकटरा क्षेत्र के तेजवापुर गांव में अमरेश गौतम के घर का ताला तोड़ कर चोर बक्से में रखी चांदी की झुमकी पायल व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पुलिस दोनों ही घटनाओं की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें