फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डिजिटलाइजेशन को लेकर शिक्षकों ने घेरा बीएसए दफ्तर

Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन के विरोध को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया। काफी देर तक परिसर में जमा रहे शिक्षकों के पास पहुंचकर बीएसए संतोष देव पांडेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अगुवाई में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों व पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं व डिजिटलाइजेशन में आने वाली दिक्कतें बताईं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके लिए उन्हें संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा, लिपिक की नियुक्ति सहित अन्य कई बिंदु शामिल रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री उमानाथ मिश्र, किरण विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, श्याम किशोर बाजपेई, अभिषेक सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों से शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें