फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंदिशों को तोड़कर राजश्री बनीं विद्युत सखी

Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण परिवेश और पारिवारिक बंदिशों के बावजूद रामनगर तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव की राजश्री ने समूह से जुड़कर विद्युत सखी बनने का फैसला किया। इस पर परिवार और ग्रामीणों ने तरह तरह की रस्म रिवायतों का हवाला देकर रोकटोक शुरू कर दी। इसके बावजूद राजश्री के कदम नहीं रुके और गांव-गांव जाकर बिजली का बिल जमा करना शुरू कर दिया। अपनी लगन के बूते राजश्री ने तरक्की करनी शुरू की और आज इनकी आय 50000 रुपये प्रति माह से अधिक है। इतना ही नहीं वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन




हैदरगढ़ में जन्मी राजश्री परास्नातक की पढ़ाई कर ही रही थीं कि वर्ष 2018 में उनका विवाह रामनगर के ग्राम सिलौटा निवासी हिमांशु त्रिवेदी से हो गया। शादी के बाद भी राजश्री ने पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया और एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की। पति हिमांशु तब पारिवारिक मेडिकल स्टोर पर बैठते थे और उसी से उनकी रोजी-रोटी चलती थी। वर्ष 2019 में गांव में राधा स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ, जिसमें राजश्री बतौर सदस्य जुड़ गईं।

वर्ष 2021 में राजश्री ने विद्युत सखी बनने का निर्णय लिया। संसाधन जुटाने के लिए एनआरएलएम ने 30 हजार रुपये की मदद की। राजश्री ने निरंतर मेहनत कर गांव-गांव जाकर लोगों के बिल जमा करने शुरू किए। आज प्रति माह करीब 2500 से 2600 लोगों के बिल जमा करती हैं और कमीशन के रूप में 50000 रुपये प्रति माह तक कमाती हैं। क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को प्रेरित कर समूह से भी जोड़ दिया।
विज्ञापन







पति को दिलाई नौकरी
राजश्री को कई बार अलग-अलग मंच पर उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। पावर कॉर्पारेशन में भी उनकी पहचान बिजली वाली दीदी के रूप में होने लगी। दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने पति हिमांशु को पावर कॉर्पारेशन में बतौर संविदा कर्मचारी नियुक्ति दिलाने में सफलता हासिल की। हिमांशु भी इसका श्रेय राजश्री को ही देते हैं। वह बताते हैं कि शुरुआत में जो लोग राजश्री का विरोध करते थे, आज वही लोग उसकी सफलता की कहानी बयां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें