सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुए धरने में शिक्षकों ने लंबित पेंशन प्रकरणों पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण न होने से शिक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।
उन्होंने शासनादेश के अनुरूप पुरानी पेंशन का लाभ तत्काल देने, लंबित विकल्प-पत्रों और अभ्यावेदनों का पारदर्शी निस्तारण करने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंशदान का नियमानुसार समायोजन करने और समान परिस्थितियों वाले मामलों में समानता के आधार पर निर्णय लेने की मांग की।
पवन शंकर दीक्षित ने कहा कि आंदोलन पात्र शिक्षकों के न्यायोचित पेंशन अधिकारों के लिए है। सर्वजीत सिंह ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने की अपील की। इस अवसर पर सुभाष तिवारी, रामानंद, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार तिवारी, आलोक सिंह, रोहित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।