फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी से मिलेगी दिल्ली-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

Mon, 19 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्योहारों और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली के शकूर बस्ती से गोरखपुर होकर बिहार के मानसी स्टेशन तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का बाराबंकी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा। इससे दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, 04406 शकूर बस्ती-मानसी स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। अगले दिन सुबह 9:55 बजे बाराबंकी पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। वहीं, 04405 मानसी-शकूर बस्ती स्पेशल 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को चलेगी। यह गोरखपुर से दोपहर 3:05 बजे चलकर गोंडा में शाम 6:30 बजे और बाराबंकी में रात 8:17 बजे पहुंचेगी। यहां से बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव होते हुए दिल्ली जाएगी। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी व शयनयान श्रेणी के कोच और दो एसएलआर कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें