फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 19 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर सोमवार को गन्ना दफ्तर परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया। 28 जून 2024 के शासनादेश का अनुपालन न होने से नाराज शिक्षकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुए धरने में शिक्षकों ने लंबित पेंशन प्रकरणों पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण न होने से शिक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।
उन्होंने शासनादेश के अनुरूप पुरानी पेंशन का लाभ तत्काल देने, लंबित विकल्प-पत्रों और अभ्यावेदनों का पारदर्शी निस्तारण करने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंशदान का नियमानुसार समायोजन करने और समान परिस्थितियों वाले मामलों में समानता के आधार पर निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

पवन शंकर दीक्षित ने कहा कि आंदोलन पात्र शिक्षकों के न्यायोचित पेंशन अधिकारों के लिए है। सर्वजीत सिंह ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने की अपील की। इस अवसर पर सुभाष तिवारी, रामानंद, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार तिवारी, आलोक सिंह, रोहित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें