कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा कि डायट पर करीब साठ प्रतिशत शिक्षामित्रों का सत्यापन आ गया है। यह सत्यापन बीएसए कार्यालय को भेजा जाए।
बीएसए और डायट की लापरवाही से शिक्षक बने शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिल पा रहा है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बनियातारा में तैनात एक शिक्षिका का धनाभाव में उपचार नहीं हो पा रहा है।
शिक्षकों ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। इस मौके पर शिव नारायण वर्मा, अमित कुमार मिश्रा, आशुतोष वर्मा, संगीता तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने बीएसए को एक ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि सत्यापन के अभाव में शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस पर बीएसए ने डायट प्राचार्य से बात की और सत्यापन बीएसए कार्यालय भेजने की बात कही।
उन्होंने कहा कि कोई सत्यापन गलत पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी डायट की होगी। इस मौके पर अनिल शर्मा, रोहित त्रिपाठी, पवन वर्मा, सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।