फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े धोओ, पैर दबाओ तक होगी थाने में आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला होमगार्ड ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दिन रात मेहनत कर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले होमगार्डो का किस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है इसका एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। महिला थाने में तैनात एक महिला होमगार्ड ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे थाने में ड्यूटी करने के एवज में पहले सिपाही द्वारा घर के कपड़े धोने व बर्तन साफ करने व पैर दबाने की सलाह दी जा रही है। एएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी उत्तरी दिगंबर कुुशवाहा के समक्ष पेश होकर एक महिला होमगार्ड ने बताया कि उसकी ड्यूटी महिला थाने में लगी है। लेकिन वहां जाने पर महिला सिपाही कहती है कि पहले हमारे घर पर चलो बर्तन व कपड़े साफ करो। उसके बाद हमारे पैर दबाओ तब ही थाने में ड्यूटी के लिए आमद की जाएगी। महिला होमगार्ड ने ड्यूटी की मांग व पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें