फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शिक्षक की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Dec 2017 10:52 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
फतेहपुर के विशुनपुर के पास कोहरे के कारण हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अनुबंधित बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक शिक्षक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर लगने से घायल पैदल निजी स्कूल पढ़ाने जा रहे शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं फतेहपुर क्षेत्र में रोडवेज की दो अनुबंधित बसें जा भिड़ीं। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को खरसतिया गांव निवासी विकास अवस्थी(23) गांव के निकट निजी विद्यालय में पढ़ाने के लखनऊ मार्ग से होकर पैदल जा रहे थे तभी खरसतिया पेट्रोल पंप के निकट सुल्तानपुर की ओर से तेज गति से जा रहे कंटेनर की टक्कर लगने से घायल हो गए।

लोगो ने सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे कंटेनर को स्थानीय लोगों ने घेर कर पकड़ लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार मनोज दीक्षित निवासी खरसतिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं बाराबंकी से फतेहपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस बिशुनपुर के पास सामने से आ रही एक बस में टकरा गई। इस हादसे में एक बस चालक समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल बस चालक संदीप (35) निवासी करपिया थाना मसौली, नसीर अहमद (35) निवासी देवा शरीफ, कामिनी देवी (50) निवासी शेखपुर थाना बिलौली जनपद सीतापुर शामिल हैं। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट पहुंची लेकिन इन तीनों घायलों की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें