फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर शिक्षक से साइबर ठगी

Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। जालसाजों ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर प्रशांत शुक्ला से तीन लाख 41 हजार रुपये ठग लिए। प्रशांत सुल्तानपुर में यूपीएससी की तैयारी कराने वाला एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन

नवंबर 2025 में प्रशांत के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताकर घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया। जालसाजों ने टेलीग्राम एप के जरिए काम शुरू कराया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए उनके खाते में सात सौ रुपये भेजे गए। इसके बाद ठगों ने रिचार्ज के नाम पर निवेश करने को कहा और रकम दोगुनी करने का वादा किया। झांसे में आकर प्रशांत ने 24 नवंबर को विभिन्न बैंक खातों में कुल तीन लाख 41 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की और फिर महरुआ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी महेंद्र सरोज ने बताया कि साइबर टीम की मदद से उन खातों को फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है, जिनमें पैसे भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें