फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंपरों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Sat, 16 May 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि ओवरलोड डंपरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। कर करेत्तर व राजस्व प्राप्तियों के कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। डीएम ने खनन, परिवहन, आबकारी, विद्युत और राजस्व सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित देयों की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विशेष रूप से बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जिला खनन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़कों को क्षति पहुंचती है। इससे राज्य के राजस्व को भी बड़ी हानि होती है। ऐसे मामलों में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें