फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद बांटे गए चुनाव चिन्ह

Sun, 22 Nov 2015 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को रविवार को नाम वापसी के प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। नाम वापसी के बाद विकास खंड सिरौलीगौसपुर, पूरेडलई व दरियाबाद में प्रधान पद के 195 पदों के लिए 1566 और ग्राम सदस्य पद के 2413 पद के लिए 3402 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे। इस प्रकार तीनों विकास खंडों में कुल 2608 पदों के लिए 4968 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही के चलते विकास खंड बनीकोडर में प्रधान व ग्राम सदस्य पद के उम्मीदवारों की संख्या देर रात का फाइनल नहीं हो सकी। दूसरे चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों दरियाबाद, बनीकोडर, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर में 1 दिसंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद रविवार को शेष बचे दावेदारों में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।


बताते चले कि दरियाबाद ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 71 पद हैं इसके लिए 515 उम्मीदवार मैदान में हैं और ग्राम सदस्य के 889 पद हैं इसके लिए 1097 दावेदार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते बनीकोडर ब्लॉक की स्थिति देर रात तक साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें