फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुकान में घरेलू सिलिंडर से बना रहे थे मिठाई

विज्ञापन
दुकान पर सिलिंडर सीलकरवाते जिला पूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : दुकान पर सिलिंडर सील करवाते जिला पूर्ति विभाग की टीम।
विज्ञापन
बाराबंकी। गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी और दुरुपयोग नहीं रुक पा रहा है। डीएम के आदेश पर पूर्ति विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। इसके बाद भी लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एआरओ ने टीम के साथ असेनी मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारकर पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इनसे मिठाई बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

एआरओ आलोक मिश्रा ने पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार और अनुज सिंह के साथ असेनी स्थित शिव स्वीट्स पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने यहां से पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। दुकान संचालक श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर से वह मिठाई आदि बनाने का काम कर रहे थे। टीम ने जिलाधिकारी से अनुमति लेकर दुकान संचालक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें