फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोली मारकर सफाईकर्मी की हत्या

Sun, 07 Jul 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मधनापुर मजरे मुरई गांव निवासी सफाईकर्मी अरविंद वर्मा की मौत के बाद बिलखते परिजन।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र बदोसराय में शुक्रवार रात करीब दो बजे कमरे में सो रहे सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली खिड़की से चलाई गई जो सीधा सिर में जा घुसी। शनिवार सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल की पड़ताल की। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन



बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर मजरे मुरई गांव निवासी अरविंद वर्मा (40) क्षेत्र के ही मरकामऊ गांव में पंचायती विभाग की ओर से सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात गांव स्थित मकान के अगले कमरे में अरविंद व अंदर उनके सगे भाई वीरेंद्र वर्मा सो रहे थे। उनकी पत्नी रेनू व दो पुत्र अंदर कमरे में सो रहे थे। इनके पिता व एक अन्य भाई गांव में ही अहाते में बने दूसरे मकान में थे।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब अरविंद की पत्नी रेनू उनके कमरे में पहुंचीं तो अरविंद का शव औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ा था। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन व ग्रामीण भी जुट गए। इस बीच परिजनों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह बजे पीआरवी मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, एसपी दिनेश कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी सीएन सिन्हा व सीओ आलोक पाठक भी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली खिड़की से चलाई गई लगती है। हत्या का कारण अज्ञात है। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। भाई अशोक वर्मा की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।




सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। कुछ संदिग्ध दिखे हैं मगर अभी पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम ब्रांच तेजी से इसकी पड़ताल कर रही है। सर्विलांस टीम भी मैनुअल एंटीलिजेंस का प्रयोग कर छानबीन कर रही है।



कई बार किए गए फायर
पुलिस के अनुसार गोली 315 बोर के असलहे से चलाई गई है जो सिर में ही धंसी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कुछ पता लगेगा। ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने दो-तीन खोखे भी मौके से बरामद किए हैं जिससे साबित होता है कि कई बार फायर किए गए।

पुरानी रंजिश उजागर, कई हिरासत में
मधनापुर मजरे मरुई गांव में सफाईकर्मी की हत्या के बाद छानबीन में पता लगा कि मृतक पक्ष पर वर्ष 2013 में हथगोलों से हमला हुआ था। उसमें गांव के ही कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन जिला की अदालत के बाद एक पक्ष हाईकोर्ट चला गया। इस रंजिश के साथ ही मृतक के एक भाई का लेनदेन को लेकर कई लोगाें से विवाद होने की चर्चा भी है। पुलिस ने गांव के ही छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें