गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मी को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना से नाराज सफाई कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी ने दो दिन पूर्व गांव में नालियों की सफाई की थी।
इसी बीच उसकी ड्यूटी ओबीसी रैपिट सर्वे में सफाई कर्मी सुशील चंद्र व सुरेश कुमार के साथ लगा दी गई थी। सर्वे के लिए वह गांव पहुंचे तो इमामुद्दीन ने पहले कूड़ा व कीचड़ हटाने को कहा।
सफाई कर्मचारियों ने बाद में फेकने की बात कही तो इमामुद्दीन से कहा सुनी हो गई। सुरेश व सुशील सर्वे का कार्य करने के लिए आगे बढ़ गए। इमामुद्दीन ने विक्रम के साथ मारपीट कर दी।
सिर पर हथौड़े से हमला कर विक्रम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी कर्मचारी उसे आनन फानन थाने ले गए। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा भेजा जहां से जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
इस घटना से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। डीपीआरओ अभय कुमार शाही का कहना है कि डीएम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओ दरियाबाद को आदेश दिए हैं।