बाराबंकी के सरावगी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या धूमधाम से मनाई गई। आचार्य श्री जयसागर व आचार्य यतींद्र सागर के सानिध्य में सभी ने शनि अमावस्या हर्षोल्लास से मनाई।
श्रावकों ने सुव्रतनाथ भगवान के जयकारे लगाए। साढे़ नौ फिट ऊंची पद्मासन सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा का भक्तों ने जल, दूध, दही, शक्कर, गन्ने के रस, चंदन, फूल आदि से महामस्तकाभिषेक किया।