फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध कचरी कराई नष्ट, भरे गए छह नमूने

Sun, 22 Feb 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विशुनपुर में छापे के दौरान दूध की जांच करतीं खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी अंकिता यादव।
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से एफएसडीए द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को संदिग्ध मिलने पर जहां कचरी को नष्ट कराया गया, वहीं छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन शनिवार को होली त्योहार को देखते हुए शहरी वह ग्रामीण क्षेत्रों जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान माती स्थित निगम किराना स्टोर से संदिग्ध मिलने पर 250 किग्रा कचरी को नष्ट कराते हुए एक नमूना भरा गया। जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपया बताई गई। इसके अलावा सिराज ट्रेडर्स लइयामंडी से नमकीन, रामनगर के बंजरिया स्थित डेरी से दूध और खोआ, फतेहपुर स्थित खोआ मंडी से खोआ और विशुनपुर मे एक दुकान से दूध का नमूना भरकर जांच को भेजा गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्सी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा, डॉ. अंकिता यादव आदि मौजूद रहे।

त्योहार नजदीक आने पर जागता है विभाग
त्योहारों के नजदीक आने पर एफएसडीए में तैनात अफसरों की नींद टूटती है और खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान शुरू किया जाता है। इस दौरान नमूने भरे जाते हैं सदिग्ध खाद्य सामग्रियां मिलने पर नष्ट भी कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें