फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम माधवपुर मजरे बल्लोपुर निवासी नौमिलाल की पुत्री अनीता (16) की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे मोहनीपुर गांव के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां हालत और गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए। सीएचसी में इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉ. गौरव पाण्डेय ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। रविवार सुबह पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें