फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने दिनभर तपाया

Wed, 19 Apr 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अप्रैल में ही तेजी से चढ़ रहे पारे ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। दिन में चलने वाली तेज गर्म हवाएं राहगीरों को परेशान कर रही हैं। वहीं रात में भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। इसका असर मनुष्यों से लेकर पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। वहीं फसलों पर भी अत्यधिक गर्मी के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में अब दिन के साथ रात में भी गर्मी सताने लगी है। सुबह नौ बजते ही छतों पर रखी टंकियों का पानी गर्माने लगता है। सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए गन्ने का रस, बेल का शरबत व लस्सी जैसे तमाम प्रकार के शीतल पेय पी रहे हैं। अस्पतालों में गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

एक सैकड़ा से अधिक गोआश्रय स्थलों संरक्षित किए गए गोवंशों को मौसम की मार से बचाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम में नमी का 18 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का अनुुमान है कि बुधवार को भी मौसम का हाल यही रहेगा। हालांकि बृृहस्पतिवार से इसमें मामूली राहत मिलने के आसार बताए जा रहे हैं।
-
बॉक्स
खरबूजा, खीरा व ककड़ी दे रहे राहत
अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए राहगीर शीतल पेय पदार्थों के साथ ही खरबूजे, खीरा और ककड़ी का सेवन कर शरीर में नमी नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में इन फलों की बिक्री में इजाफा हुआ है। आवक अधिक होने के कारण मूल्य भी कम है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बॉक्स
पिछले एक सप्ताह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
12 अप्रैल- 39 - 23
13 अप्रैल- 39 - 23
14 अप्रैल- 39 - 23
15 अप्रैल- 39 - 24
16 अप्रैल- 41 - 24
17 अप्रैल- 42 - 25
18 अप्रैल- 42 - 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें