फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप, बच्चों ने की मस्ती

Mon, 09 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज में बच्चों ने पार्कों में की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोर में मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा लेकिन इसके बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। पूरे दिन सर्द हवाओं के बीच धूप छांव की लुका छिपी चलती रही। लेकिन शाम ढलते ही फिर से ही गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


दोपहर में मौसम का मिजाज अच्छा रहने और धूप रहने से पार्क व खेल मैदान गुलजार रहे। बच्चों ने कई दिनों बाद पार्क में खूब मस्ती की। सोमवार को न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

करीब एक पखवाड़े के बाद सोमवार की सुबह धूप खिली। हालांकि भोर में भीषण ठंड रही। जिससे लोग घरों में ही दुबके रहे। लेकिन धूप निकलने के बाद लोगों ने ठंडक से राहत महसूस की। कई दिनों बाद बच्चे घरों से बाहर निकलेे और पार्कों में खूब मस्ती की।
विज्ञापन


बच्चों से शहर के सभी पार्क व खेल मैदान गुलजार रहे। हालांकि बीच-बीच आसमान में बादल छाने और सर्द हवाओं के बहने से ठंडक बरकरार रही। शाम ढलते ही फिर से गलन शुरू हो गई। जिससे सभी घरों में दुबक गए।

सोमवार को तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। कोहरा के चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। कोहरा के चलते शहीद एक्सप्रेस (14674) व छपरा मथुरा एक्सप्रेस (15107) निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें