फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुल्तानपुर ने बहराइच को आठ विकेट से हराया

Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को खेले गए 19वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर ने बहराइच को आठ विकेट से हरा दिया। सुल्तानपुर के अंश पटेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच की टीम 239 रनों पर आउट हो गई। कप्तान तुषार सोनी ने दस चौके व तीन छक्कों की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अमन पासवान ने 53, शाद अहमद ने 47 रन बनाए। सुल्तानपुर के कप्तान डीआर सिंह ने तीन विकेट और उमर ने 2 विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज उमर 40 और मेहताब ने 42 रनों से टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद अंश पटेल ने 50 गेंदों में छह छक्के व ग्यारह चौकों की मदद से 99 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ज्ञानेंद्र वर्मा ने 54 रन बनाए। सुल्तानपुर ने 28वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए मैच को आठ विकेट से जीत लिया। अंश पटेल को मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर वर्मा ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीए जावेद, आयोजक सचिव अंकुर माथुर, अध्यक्ष अख्तर अजीज, उपाध्यक्ष आफाक अली, राजेश अरोड़ा व जतिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें