फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से आरएम का सूटकेस चोरी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर जलालपुर गांव के पास ढाबे पर रोडवेज की एक अनुबंधित वॉल्वो बस के रुकने के बाद उतरे परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक का रुपयों से भरा सूटकेस और सरकारी कागजात चोरी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच में जुट गयी। पुलिस ने सवारियों से पूछताछ की और नाम-पता नोट कर जाने दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिहार परिवहन निगम की अनुबंधित वॉल्वो बस सोमवार शाम पांच बजे यात्रियों को लेकर बिहार से दिल्ली के लिए निकली थी। मंगलवार की सुबह सवा आठ बजे बस सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव के निकट एक फैमिली ढाबे पर चाय-पानी के लिए रुकी। बस में सवार सभी यात्री नीचे उतरकर ढाबे पर चाय पीने लगे। बस में सवार बिहार परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन साण्डिल्य भी बस में अपना रुपयों से भरा सूटकेस रखकर नीचे उतर आये। इसी बीच बस में चढ़ा एक अज्ञात युवक क्षेत्रीय प्रबंधक का सूटकेस लेकर चंपत हो गया।
इसके बाद जब क्षेत्रीय प्रबंधक वापस लौटे तो बस में सूटकेस न पाकर उनके होश उड़ गए। सूटकेस में विभाग का एक लाख 29 हजार रुपया सहित सरकारी कागजात रखे थे। घटना के बाद ढाबे पर अफरातफरी मच गयी और ढाबा संचालक प्रवेश यादव निवासी प्रतापगंज ने थाना सफदरगंज में सूचना दी। सीओ सदर राममूरत सोनकर, सीओ रामसनेहीघाट पंकज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सफदरगंज श्रवण कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अक्षय कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखते हुए मामले की जांच में जुट गये।
विज्ञापन

लखनऊ में जमा करना था पैसा
क्षेत्रीय प्रबंधक पवन साण्डिल्य निवासी पाटलिपुत्र कॉलोनी थाना पाटलिपुत्र पटना बिहार अनुबंधित बसों के परमिट के कागजात और एक लाख 29 हजार रुपया लखनऊ स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में जमा करने के लिए जा रहे थे। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने से पता चला कि बस ढाबे पर सुबह ठीक सवा आठ बजे पहुंची।
इस दौरान एक अज्ञात युवक बस में चढ़कर 8 बजकर 24 मिनट पर क्षेत्रीय प्रबंधक का रुपयों से भरा सूटकेस लेकर गायब हो गया जो ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बस के दो चालक विजय कुमार निवासी ग्राम चुरुड थाना अम्ब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश व जनकराज निवासी ग्राम चौहार थांना अम्ब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश, परिचालक सुशील कुमार निवासी विसुनपुर थाना चांदी जिला मौजपुर बिहार के मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें