फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर एक परिचालक की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन निगम में लापरवाही पर संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एआरएम ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले काफी समय से कम अनुपस्थिति और खराब प्रतिफल वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक परिचालक की संविदा समाप्त करने के साथ ही अन्य कर्मचारियों को कार्य में सुधार करने के लिए नोटिस भेज चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि परिचालक सरोज कुमार को कई बार चेतावनी देने के बाद भी अनुपस्थिति में कोई सुधार न होने पर संविदा समाप्त कर दी गई है। परिचालक सरोज कुमार द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के चलते संविदा समाप्त की गई है।
एआरएम ने बताया कि अनुपस्थित रहने और कम ड्यूटी करने वाले परिचालक अनूप कुमार, विजय कुमार सिंह, देशराज वर्मा, कृष्ण कुमार शुक्ला, राजीव कुमार, रानू सिंह, सईद अहमद, अभय कुमार शुक्ला, श्रीविशाल, अशोक यादव, दीपक चंद्र, घनश्याम, नवनीत अवस्थी, राजेश शुक्ला, संदीप कुमार सिंह को नोटिस भेजकर अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें