फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की मौत से आहत किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। एक किसान द्वारा अपनी भैंस को लाठी मारने से उसकी मौत हो गई। भैंस के मरने का यह सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर सका और गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैना निवासी देशराज यादव (50) का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटकता मिला। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार शाम देशराज भैंसों को चारा देने के लिए नांद पर बांध रहे थे। तभी एक भैंस ने देशराज पर हमला कर दिया। इससे नाराज देशराज ने भैंस की लाठी से पिटाई कर दी। जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की मौत से देशराज आहत हो गया है। इसके बाद शाम को खाना खाने के बाद वह खेत में लगी मटर की फसल को देखने के लिए घर से बताकर निकला था। लेकिन जब सुबह तक घर वापस नहीं आया।
परिवारीजन उसे तलाशने के लिए खेत पहुंचे लेकिन खेत पर बने मचान पर उसे न पाकर आसपास तलाश शुरू की। इस बीच परिवारीजनों को खेत से कुछ दूर पर लगे नीम के पेड़ पर देशराज का फांसी के फंदे से लटकता शव दिखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें