फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख में अधेड़ और हैदरगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सतरिख क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी बिंद्रा प्रसाद रावत (45) का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ में बंधे गमछे के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया है कि बिंद्रा प्रसाद ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है। उधर हैदरगढ़ क्षेत्र के गोसूपुर में आकाश रावत (20) पुत्र राममनोहर का शव शनिवार सुबह टिन शेड में बंधे फंदे से लटका मिला है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें