बाराबंकी। बहलाकर अगवा की गई एक किशोरी को मसौली पुलिस ने तलाशने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गुरुवार रात बहलाकर अगवा करने का आरोप उसके पिता ने भुड़कला थाना सदरपुर जनपद सीतापुर निवासी अंकुल मौर्या पर लगाया था। पुलिस को किशोरी को अयोध्या हाईवे पर चौपला पुल के पास मिल गई। मौके से ने आरोपी अंकुश मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।