बाराबंकी। शहर के दशहराबाग मोहल्ला निवासी रवि सिंह (25) पुत्र सुनील सिंह ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। घटना के बारे में देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।