फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में आठ लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव में सोमवार रात हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। बस्ती गांव निवासी रेखा पत्नी बाबूलाल गौतम की सोमवार देर रात पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शिवदत्त, उसकी पत्नी रूबी, रामकुमार, मीरा देवी, प्रद्युम्न, नेहा, पिंकी व शम्पी उर्फ उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें