बाराबंकी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एक टीवी चैनल से जुड़े युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक रजनवा बार्डर जनपद बहराइच निवासी जयविजय तिवारी(23) आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-पांच में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह जयविजय का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।