बाराबंकी। जेनरेटर का तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। यह हादसा बदोसराय चौराहे पर हुआ। फल विक्रेता सईद की दुकान पर काम करने वाला शिवम (16) शनिवार दोपहर स्टेट बैंक के जेनरेटर से दुकान का तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शिवम का शव घर ले गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है।