बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम जादवापुर निवासी अनिल कुमार (18) पुत्र प्यारेलाल का शव शुक्रवार सुबह घर के पास लगे पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि अनिल ने फांसी लगाकर जान दे दी लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। थाना प्रभारी बृजेश वर्मा का कहना है कि मौत के कारण की जांच की जा रही है।