फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बंद कर फरार हुआ संचालक, लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रसूता की मौत के मामले में निजी अस्पताल को सील करने की कार्रवाई से पहले संचालक को भनक लग गई। शुक्रवार को एसीएमओ की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि संचालक एक दिन पहले ही अस्पताल का सारा सामान समेट कर फरार हो गया है। एसीएमओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं चिकित्सा एवं पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर शुक्रवार को टीम के साथ हैैदरगढ़ रोड स्थित शिवा अस्पताल को सील करने गए थे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अस्पताल संचालक एक दिन पहले ही सारा सामान समेट कर फरार हो गया है। भवन में लगे बैनर में लिखा था कि 20 अगस्त से अस्पताल को बंद कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर अस्पताल से संबंधित कोई सामान नहीं मिला। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को देकर कार्रवाई के संबंध में निर्देश मांगे हैं।
भाकियू के पदाधिकारियों ने सीएमओ और डीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पांच अगस्त को इलाज में लापरवाही के चलते आलापुर निवासी इरशाद अली की पत्नी उजमा की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। डीएम ने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के सक्रिय होने से पहले ही संचालक को भनक लग गई और वह अस्पताल का सामान समेट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें