फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम टेरासानी निवासी फकीर मोहम्मद की पुत्री रिजवाना बानो (35) अपने पति एवं बच्चों के साथ मायके में रहती थी। रिजवाना का विवाह 12 साल पहले जैदपुर निवासी गुफरान के साथ हुआ था। छह माह पूर्व गुफरान सऊदी अरब चला गया था। शनिवार को पिता फकीर मोहम्मद बांसा स्थित दरगाह शरीफ चला गया। रिजवाना घर में अकेली थी। इस दौरान उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद मिली सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिजवाना के चार बच्चे जिकरा, उमरा, अफान व अरहान हैं। एसआई राजकुमार ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें