फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इन्कार से नाराज युवक ने युवती पर किया बांका से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विवाह का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने पड़ोसी युवती पर शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने करीब साल भर पहले युवती से मारपीट व छेड़छाड़ की थी। उस मामले में गिरफ्तार युवक डेढ़ माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बडडूपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीया युवती पर शनिवार दोपहर जितेंद्र नामक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को परिवारीजनों ने सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने करीब एक वर्ष पहले से युवती विवाह करने की बात कही थी। युवती के मना करने पर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जेल से छूटने के बाद दोबारा व युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इसका विरोध करने पर युवक ने शनिवार को युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के वक्त युवती अपने घर के सामने एक ठेले पर सामान खरीद रही थी। वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बताते हैं कि युवती एक स्कूल में बीए की छात्रा है। हालांकि परिवारीजन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें