फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के व्यापारी ने गुरुवार रात कमरा बंद करके फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के लखपेड़ाबाग निवासी पवन सिंह (40) ने गुरुवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। आर्टीफिशियल ज्वैलरी के थोक विक्रेता पवन के परिवार के लोग रात में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटे तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दस्तक देने पर भी काफी देर तक कमरा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आहट मिली तो परिवारीजनों को आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बड़ेल अवधेश यादव व अन्य पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़वाया तो अंदर फंसे पवन का शव लटका मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पवन के फांसी लगाने की वजह की बारे में परिवारीजन कुछ भी बता नहीं सके। पुत्र राहुल व पत्नी प्रियंका से भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें