फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचाव का बच्चों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
आग से बचाव का बच्चों को दिया प्रशिक्षण। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को लखपेड़ाबाग स्थित माहर्षि विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छ ईंधन के सुरक्षित इस्तेमाल का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में बचाव के तौर तरीके बताए गए। सिलेंडर के रेगुलेटर और पाइप समेत अन्य जगहों से गैस रिसाव की स्थिति में आग लगने पर बचाव के तरीके समझाए गए।
विज्ञापन

खाली बर्तन, गीले कपड़ों और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाना बताया गया। इसके अलावा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद ही अस्पताल पहुंचाने समेत कई गतिविधियों पर जोर दिया गया। इस मौके पर एफएसओ प्रभाकर पाण्डेय, राम मिलन प्रजापति, चन्द्रधर दूबे, संजय सिंह, विनोद यादव, मोहम्मद कुनैल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें