फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नहर में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार को नहर में छलांग लगा दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश करवाई लेकिन देर शाम तक पता चल सका।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के बाबा कुटिया के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक शारदा सहायक नहर में एक युवक ने दिन में अचानक छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक को तलाश कराई लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका। मौके पर एक साइकिल व मोबाइल फोन मिला। फोन से युवक की पहचान सतीश पुत्र पपू कश्यप के रूप में की। पप्पू कश्यप ने बताया कि हरियाणा में निजी कंपनी में काम करने वाला उनका बेटा सतीश तीन दिन पहले ही आया था। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें