फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर बनौगा में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उसी के अहाते में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले का आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

गांव के निवासी अखिलेश रावत (35) का शव घर के पास अहाते में लगे नीम के पेड़ से लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नशा करता था। रविवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई थी।
गुस्से में युवक ने मोबाइल व गैस चूल्हे में तोड़फोड़ की थी। इसी बात से नाराज उसकी पत्नी कुछ ही दूरी पर स्थित गांव में अपने मायके चली गई थी। अखिलेश घर में अकेला था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसके अहाते में लगे नीम के पेड़ से उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मायके से लौटी पत्नी से बयान लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष कुर्सी धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि होने का इंतजार है। पत्नी व ग्रामीणों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें