फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संदिग्ध हालातों में एक महिला का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसकी लिखावट पुलिस की समझ से परे दिखी। ऐसे में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली के जगनेहटा का है। कोतवाली के ही बडेल निवासी परशुराम यादव का विवाह जगनेहटा निवासी अनीता (40) से हुआ था। पिता की मौत के बाद अनीता अपने पति के साथ जगनेहटा में ही रहने लगी। इसको लेकर उसकी बहन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
परिवारीजनों की माने तो शनिवार की शाम को भी विवाद हुआ था। इसके बाद अनीता का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व आवास विकास चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में रुपयों के लेनदेन, बच्चों के नाम व फंदे से शव उतराने के बाद घर में ताला लगाने की बात कहीं गई है। ऐसे में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। सीओ आतिश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें