फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असोहना में हुई। सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के ग्राम अलीजान पुरवा निवासी शंकर की पुत्री शीलू देवी का विवाह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असोहना निवासी राम मूरत से 18 माह पूर्व हुआ था। शीलू देवी (22) का शव सोमवार रात कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला।
मृतका की मां कुसमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को आए दिन दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग मारते पीटते थे। बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ व तीन ननद समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मृत महिला के ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें