फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली नव विवाहिता, पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सुबह पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। उसका विवाह महज दो माह 12 दिन पूर्व ही हुआ था। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति सास, ससुर व देवर के खिलाफ के दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना जंहागीराबाद इलाके के ग्राम पंचायत दरहरा मजरे हजरतपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा ने अपने बेटे सतीश कुमार वर्मा की शादी थाना सफदरगंज के ग्राम मौलाबाद निवासी छोटेलाल वर्मा की पुत्री हेमा वर्मा (21) के साथ 22 अप्रैल 2021 को किया था। विवाहिता के भाई अनिल कुमार के मुताबिक, दहेज के लिए उसकी बहन विवाह के बाद से ही तंग की जाती रही है। गुरुवार सुबह भी इसी बात के लिए ससुराल वालों ने बहन को ताने मारे थे। जिसको लेकर विवाद हुआ।
मायके के लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे पति ने विवाहिता के बीमार होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद देखा तो हेमा का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में साड़ी का पल्लू बंधा था और बेडरूम के एक हुक में भी साड़ी का पल्लू लटका है।
विज्ञापन

मौके पर सीओ और नायब तहसीलदार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मायके पक्ष ने अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि मृतका के भाई ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या
बाराबंकी। एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अयोध्या जिले के ग्राम जगनपुरवा मजरे बेदीपुर थाना पटरंगा निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा का विवाह करीब दो साल पहले जीतपुरवा मजरे इमलिहा निवासी करन के साथ किया था।
इनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति करन व उसके परिजन पूजा को दहेज कम लाने का ताना देकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते बुधवार की सुबह पूजा (22) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति करन, ननद कौशिल्या, ननकैया व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें